मुंबईः भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 6 जून को विदेशी मुद्रा भंडा 5.17 बिलियन डॉलर बढ़कर 696.66 बिलियन डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक उच्च स्तर तक पहुंच गया है, जो सितंबर 2024 के आखिर में दर्ज किया गया था। देश के विदेशी मुद्रा भंडारण का मजबूत होना अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए को भी मजबूती प्रदान करता है।
आरबीआई की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 6 जून 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में कुल जमा विदेशी मुद्राओं की वैल्यू 3.47 बिलियन डॉलर बढ़कर 587.69 बिलियन डॉलर हो गई है। डॉलर के संदर्भ में जिन विदेशी मुद्राओं को भंडारण में गिना जाता है, उनमें यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। इस अवधि में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे महत्वपूर्ण घटक गोल्ड रिसर्व भी काफी बढ़ा है, जो कि 1.6 मिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 85.89 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भू-राजनीतिक तनावों से पैदा हुई अनिश्चितता के बीच दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोना जमा कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने 2021 से विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी को बढ़ाकर लगभग दोगुना कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि विदेशी मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार का मूल्य 102 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.67 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, आईएमएफ के साथ भारत की आरक्षित स्थिति भी 6 जून को समाप्त सप्ताह में 14 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.4 बिलियन डॉलर हो गई।
बता दें, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पिछले सप्ताह मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 मई को समाप्त हुए सप्ताह में 691.5 बिलियन डॉलर था और यह 11 महीने से अधिक के माल आयात और लगभग 96 प्रतिशत बाहरी लोन को फंड करने के लिए पर्याप्त है। आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि भारत का एक्सटर्नल सेक्टर मजबूत बना हुआ है, क्योंकि एक्सटर्नल सेक्टर के प्रमुख संकेतकों में सुधार जारी है। हमें अपनी एक्सटर्नल फंडिंग आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा