नई दिल्ली: कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली कमजोरी के साथ हुई। बाजार खुलते ही खरीदार और विक्रेता एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश करने लगे, जिसके चलते शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही। आंकड़ों में सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 0.02 फीसदी और निफ्टी 0.012 फीसदी की आंशिक मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आयशर मोटर्स और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.75 फीसदी से 0.56 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटरनल, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 2.33 फीसदी से 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।
बाजार विश्लेषकों के अनुसार शेयर बाजार में अब तक 2,462 शेयरों में सक्रिय कारोबार हो रहा था। इनमें से 1,239 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,223 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह, सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सहारे हरे निशान में रहे। वहीं, 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स आज सुबह के समय 34.81 अंकों की कमजोरी के साथ 83,398.08 अंकों पर खुला। कारोबार शुरू होते ही खरीदारों और विक्रेताओं के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिससे इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव आने लगा। लिवाली के सहारे सेंसेक्स उछलकर 83,516.82 अंकों पर पहुंच गया। वहीं बिकवाली के दबाव के चलते यह भी गोता लगाकर 83,262.23 अंक पर पहुंच गया। बाजार में लगातार खरीद-फरोख्त के बीच सेंसेक्स 12.99 अंक की मामूली मजबूती के साथ 83,445.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 10.55 अंक फिसलकर 25,450.45 अंक के स्तर पर कारोबार करने लगा। बाजार खुलते ही खरीदारों और विक्रेताओं की होड़ के चलते इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। लिवाली के सहारे यह सूचकांक 25,489.80 अंक तक उछला, जबकि बिकवाली के दबाव के चलते यह 25,407.25 अंक तक लुढ़क गया। बाजार में लगातार खरीद-फरोख्त के बीच सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद निफ्टी 1.05 अंक की प्रतीकात्मक उछाल के साथ 25,462.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले शुक्रवार को पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 193.42 अंक की बढ़त के साथ 83,432.89 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 55.70 अंक की उछाल के साथ 25,461 पर कारोबार खत्म किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा