नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आया। कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण पहले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए, लेकिन इसके बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मैक्स हेल्थ केयर, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल और बजाज फिनसर्व के शेयर 3.80 प्रतिशत से लेकर 1.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एनटीपीसी, सिप्ला और टाइटन कंपनी के शेयर 1.10 प्रतिशत से लेकर 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे। अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,035 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 973 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,062 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान में और 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 67.62 अंक की मजबूती के साथ 81,274.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 15 मिनट में ही ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 81,155.88 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 248.21 अंक की तेजी के साथ 81,455.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 22.30 अंक उछल कर 24,916.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही ये सूचकांक लाल निशान में 24,881.65 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे इस सूचकांक ने थोड़ी ही देर बाद हरे निशान में रिकवरी करने में सफलता हासिल कर ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 78.25 अंक की बढ़त के साथ 24,972.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 223.86 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,207.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 57.95 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,894.25 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड