मुंबई: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 164 अंक या 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,784 पर और निफ्टी 47 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,965 पर था। लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप सभी सूचकांकों में गिरावट का रुख था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,087 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 91 अंक या 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,255 पर था।
गिरावट का मुख्य कारण मेटल शेयरों में बिकवाली थी। निफ्टी मेटल इंडेक्स 0.89 प्रतिशत तक गिरा। इसके अलावा ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, सर्विसेज और पीएसई सेक्टर भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हुए थे। इसके बावजूद, पीएसयू बैंक इंडेक्स हरे निशान में था।
सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एशियन पेंट्स, एसबीआई और पावर ग्रिड जैसे शेयरों में उछाल देखा गया। वहीं, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक, टीसीएस, एलएंडटी, एचयूएल, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी जैसे प्रमुख स्टॉक्स में गिरावट देखी गई।
चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी के लिए सपोर्ट 25,850 से लेकर 25,900 के बीच है, जबकि रुकावट का स्तर 26,100 से 26,150 के बीच रहेगा। अगर निफ्टी 26,100 के ऊपर निकलता है, तो यह नया ऑल-टाइम हाई बना सकता है।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख था। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक के बाजार लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार पांच सत्रों की बिकवाली के बाद 17 नवंबर को 442 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,465 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान