मुंबई: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुला। सुबह के शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंक सेक्टर में तेजी देखने को मिली, जहां यह 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। आज सुबह लगभग 9:35 बजे, सेंसेक्स 197.52 अंक (0.23%) बढ़कर 84,976.36 पर था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 67.70 अंक (0.26%) की बढ़त के साथ 26,033.75 पर कारोबार कर रहा था।
निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.06 प्रतिशत (34.25 अंक) की बढ़त के साथ 58,148.50 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में भी हल्की बढ़त देखी गई, जो 0.07 प्रतिशत (43.90 अंक) बढ़कर 59,824.05 पर बना हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.38 प्रतिशत (70.60 अंक) की बढ़त देखने को मिली और यह 18,473.65 पर ट्रेड कर रहा था।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी 25,700-25,750 के सपोर्ट लेवल से ऊपर मजबूत बना हुआ है, जिससे साइडवेज-टू-बुलिश रुझान बना हुआ है। ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 26,000-26,100 के बीच है, और यदि निफ्टी 26,000 के ऊपर जाता है, तो यह 26,100-26,200 तक जा सकता है। इस बीच, बाजार में गिरावट पर खरीदारी का रुझान बने रहने की उम्मीद है, जब तक निफ्टी 25,750 के ऊपर बना रहता है।
सेंसेक्स में टाटा स्टील, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स और एलएंडटी टॉप गेनर्स रहे। वहीं, आईसीआईसी बैंक, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स में रहे।
एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान था। बैंकॉक, सोल और जापान में लाल निशान में कारोबार हो रहा था, जबकि जकार्ता, हांगकांग और चीन में हरे निशान में कारोबार हो रहा था। अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी दिन हरे निशान में तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 0.71 प्रतिशत (337.47 अंक) बढ़कर 47,544.59 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डेक भी हरे निशान में बंद हुए।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने 27 अक्टूबर को भारतीय शेयरों को 55.58 करोड़ रुपए में बेचा, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,492.12 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड