मुंबईः मध्य एशिया में ईरान-इजराइल के बीच युद्ध शुरू होने के कारण कई दिनों से शेयर बाजार बुरी तरह प्रभावित थे, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-इजराइल युद्ध विराम की घोषणा के बाद भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में खुला है। आज शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी करते हुए नजर आया।
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सुबह हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 756.5 अंकों की बढ़त के साथ 82,653.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 229 अंकों की तेजी के साथ 25,200.90 पर कारोबार कर रहा था। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा युद्ध विराम की घोषणा के साथ ही पश्चिम एशिया में हुए घटनाक्रम से संकेत मिलता है कि संघर्ष का सबसे बुरा दौर खत्म हो चुका है। बाजार विश्लेषक डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा कि बाजार में कारोबारियों की ओर से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। कच्चे तेल और शेयर बाजारों में तीखी प्रतिक्रियाएं भू-राजनीतिक स्थिति को सामान्य स्थिति में वापस लाने का संकेत देती हैं।
भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी बैंक 0.99 प्रतिशत बढ़कर 56,616.60 अंक और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,617.80 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,443.95 दर्ज किया गया था। इस बीच, सेंसेक्स पैक में अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, एसबीआई, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, टाइटन और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर्स रहे। जबकि, एनटीपीसी, बीईएल और ट्रेंट टॉप लूजर्स में शामिल रहे हैं। संस्थागत दृष्टिकोण से, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 23 जून को शुद्ध विक्रेताओं की सूची में शामिल हुए थे, जिन्होंने 1,874.38 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई)ने 5,591.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।
भारतीय शेयर बाजारों के साथ ही अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों का हाल भी बहुत बेहतर स्थिति में नहीं है। एशियाई बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में सोल, हांगकांग, बैंकॉक, जापान, जकार्ता और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 374.96 अंकों की बढ़त के साथ 42,581.78 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 57.33 अंक की बढ़त के साथ 6,025.17 पर और नैस्डैक 183.56 अंक की तेजी के साथ 19,630.97 पर बंद हुआ था।
चॉइस ब्रोकिंग के तकनीकी शोध विश्लेषक आकाश शाह ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों इंडेक्स में आंशिक बदलाव देखने को मिले हैं। इन बाजारों में हाल ही में हुई रिकवरी के बाद निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी में निवेशकों की रुचि नजर आई है, लेकिन निफ्टी के लिए 25,200 और बैंक निफ्टी के लिए 56,300- से ऊपर का आंकड़ा एक निर्णायक ब्रेकआउट बना हुआ है। इसमें उछाल बहुत जरूरी है। यह भी कहा कि बढ़ती अस्थिरता और अनिश्चितता के मौजूदा माहौल को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रूप से आशावादी बने रहना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड