मुंबईः भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन अच्छा नहीं रहा। आज कारोबार की समाप्ति पर मुनाफा वसूली के कारण शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 624.82 अंकों की गिरावट के साथ 81,551.63 और निफ्टी 174.95 अंकों की कमजोरी के साथ 24,826.20 अंकों पर था। बाजार में गिरावट का नेतृत्व एफएमसीजी, आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों ने किया। आज निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.88 प्रतिशत, निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.75 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.70 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को स्मॉलकैप और मिडकैप में जमकर खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87.25 अंक बढ़कर 57,154.50 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 17.35 अंक बढ़कर 17,725.15 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, नेस्ले और एशियन पेंट्स टॉप गेनर्स थे। वहीं दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, एमएंएम, इटरनल (जोमैटो), बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लूजर्स थे। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को काफी कमजोर हुई थी। आज सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 747.69 अंक या 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,428.76 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 204.10 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,797.05 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार में मुनाफावसूली के अलावा गिरावट का अन्य कारण एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार होना बताया जा रहा है। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, ज्यादातर एशियाई बाजार लाल निशान में बंद हुए हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे के मुताबिक निफ्टी बीते 10-11 दिनों से कंसोलिडेट कर रहा है। इंडेक्स के शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर होने के कारण ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। तेजी की स्थिति में एनएसई बेंचमार्क आने वाले समय में 25,000 से 25,150 की रेंज में जाने की उम्मीद है। इसका सपोर्ट 24,700 अंकों पर है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा