Share Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को दूसरे कारोबारी दिन सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 25,750 अंक से नीचे फिसल गया, जबकि सेंसेक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9:34 बजे सेंसेक्स 162.84 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,815.65 पर और निफ्टी 58.40 अंक या 0.23 प्रतिशत नीचे 25,704.95 पर कारोबार कर रहा था।
निफ्टी ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में बिकवाली हावी रही, जबकि फार्मा, रियल्टी और मीडिया शेयरों में खरीदारी का रुख देखा गया। निफ्टी बैंक 211.15 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 57,890.30 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.04 प्रतिशत नीचे 60,264.05 पर और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.26 प्रतिशत घटकर 18,464.35 पर कारोबार कर रहे थे।
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग की एनालिस्ट अमृता शिंदे के अनुसार, निफ्टी ने पिछले सत्र में मजबूती दिखाई थी और निचले स्तरों पर खरीदारी की रुचि बनी हुई है। उन्होंने बताया कि निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 25,850, 25,900 और 26,000 के स्तर पर है, जबकि सपोर्ट लेवल 25,650 और 25,600 पर बने हुए हैं। इन स्तरों को पोजिशनल ट्रेडर्स संभावित ‘अक्यूमलेशन ज़ोन’ मान सकते हैं।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को सेंसेक्स पैक में कुछ कंपनियों की स्थिति बेहतर तो कुछ की डंवाडोल रही। इस कारण सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे। वहीं दूसरी तरफ पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, इटरनल और इंफोसिस में गिरावट देखी गई।
एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान रहे। जकार्ता और हांगकांग के बाजार हरे निशान में थे, जबकि जापान, चीन और सोल लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा — डाउ जोंस 0.48 प्रतिशत गिरा, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डेक में मामूली तेजी दर्ज की गई।
भारतीय शेयर बाजार में 3 नवंबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को आंशिक सपोर्ट मिला।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड