मुंबईः भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को पूरा दिन चौतरफा तेजी देखने को मिली। कारोबारी सत्र की शुरुआत 400 अंकों की बढ़त के साथ होने के बाद दिन भर जोरदार बिकवाली और खरीदारी होती नजर आई। इस कारण कारोबारी सत्र के आखिर में सेंसेक्स 700.40 अंकों की बढ़त के साथ 82,755.51 और निफ्टी 200.40 अंकों की तेजी के साथ 25,244.75 पर बंद हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों में जोरदार निवेश की वजह से हुआ। आज निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.64 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके अलावा रियल्टी, इन्फ्रा, ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा और सर्विसेज इंडेक्स हरे निशान में पहुंच गये थे। वहीं दूसरी तरफ, निफ्टी के प्राइवेट बैंक और पीएसई इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। आज के बाजार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार खरीदारी हुई है। इस कारण निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 259.30 अंकों की तेजी के साथ 58,881.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 275.10 अंकों की बढ़त के साथ 18,277.85 पर पहुंच गया था।
बीएसई सेंसेक्स में टाइटन, भारती एयरटेल, टीसीएस, ट्रेंट, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और अडानी पोर्ट्स टॉप गेनर्स की सूची में शामिल थे। जबकि, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक का नाम लूजर्स की लिस्ट में था। बाजार विश्लेषक विनोद नायर के अनुसार, भारतीय इक्विटी बाजारों में रिकवरी को मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण जोरदार समर्थन मिला है।
भारत में संस्थागत विदेशी निवेशक यानी एफआईआई पूंजी निकालना जारी रखे हुए हैं, लेकिन सकारात्मक वैश्विक संकेत घरेलू बाजार की गति को बनाए रखने में काफी मदद कर रहे हैं। रूपये के मुकाबले डॉलर की स्थिति मजबूत होने के कारण आईटी और ऑटो सेक्टर में लार्ज-कैप स्टॉक बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। घरेलू स्तर पर, अनुकूल मानसून पूर्वानुमान और नरम मुद्रास्फीति आशावाद को और मजबूत बना रही है। यह भी कहा कि अमेरिकी शेयर बाजार डॉउ जोन्स की स्थिति भी खराब है। इन सबके बावजूद भारतीय बाजार बेहतर स्थिति में हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा