मुंबईः वैश्विक स्तर पर हालात अच्छे नहीं है। मध्य एशिया में इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इन सबके बावजूद भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुए हैं। आज कारोबारी सत्र के आखिर में सेंसेक्स 677.55 अंकों की बढ़त के साथ 81,796.15 और निफ्टी 227.90 अंकों की तेजी के साथ 24,946.50 पर बंद हुआ है। शेयर मार्केट में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी तेजी का रुख नजर आया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,768.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,549.20 पर बंद हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आईटी सेक्टर ने लीड किया है। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 1.57 प्रतिशत ऊपर चढ़कर बंद हुआ है। मेटल, रियल्टी, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील,इटरनल, एलएंडटी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स में शामिल थे। टाटा मोटर्स और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे। एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार रूपक दे ने कहा कि निफ्टी में तेज रैली देखने को मिली है। अगर निफ्टी 25,000 के स्तर को पार कर जाता है तो 25,350 का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं, निफ्टी का सपोर्ट 24,850 पर नजर आ रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में निवेशक ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई थी। आज सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 152.78 अंकों की तेजी के साथ 81,271.38 और निफ्टी 43.40 अंकों की बढ़त के साथ 24,756.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके अतिरिक्त, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड की कीमतें 0.43 प्रतिशत गिरकर 99,840 रुपए हो गई हैं। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, सोने की कीमतों के लिए आने वाले समय में अमेरिका में ब्याज दरों पर निर्णय, ईरान-इजराइल तनाव और ट्रेड डील अहम फैक्टर्स होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड