Ram Navami Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार में आज 26 मार्च, 2026 को पूरी तरह से बंद रहेगी। यह छुट्टी राम नवमी के अवसर पर घोषित की गई है। यह मार्च महीने की दूसरी बड़ी शेयर बाज़ार की छुट्टी है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर किसी भी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगी। आज इन सभी सेगमेंट में कामकाज पूरी तरह से निलंबित रहेगा। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो यानी शेयर, ऑप्शंस, फ्यूचर्स और करेंसी शामिल हैं में ट्रेडिंग पूरी तरह से रुकी रहेगी।
राम नवमी की छुट्टी के कारण आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में ट्रेडिंग पर भी आज असर पड़ेगा। सुबह का सत्र बंद रहेगा, लेकिन कमोडिटी ट्रेडिंग शाम 5:00 बजे फिर से शुरू होगी। इसका मतलब है कि सोना, चांदी और कच्चा तेल जैसी कमोडिटीज में ट्रेडिंग शाम के समय शुरू होगी। इसका मतलब है कि आज कमोडिटी बाज़ार में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच कोई कारोबार नहीं होगी। हालांकि, शाम के सत्र में शाम 5:00 बजे से रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक कारोबार फिर से शुरू हो जाएगी, और यह बिल्कुल वैसे ही चलेगी जैसे सामान्य ट्रेडिंग के दिनों में चलती है।
हालांकि निवेशकों के लिए राहत की बात यह है कि शेयर बाजार कल यानी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को फिर से सामान्य रूप से खुलेगा। लेकिन अगले सप्ताह भी शेयर बाजार दो दिनों तक बंद रहेगा। शेयर बाजार 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण बंद रहेगा। नतीजतन, आने वाले सप्ताह में केवल तीन दिन ही कारोबार होगा।
स्टॉक मार्केट के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, साल 2026 में जनवरी से दिसंबर तक शनिवार और रविवार को पड़ने वाली साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा, कुल 16 छुट्टियां होंगी। पूरे साल में सबसे ज़्यादा छुट्टियां मार्च के महीने में तय की गई हैं। मार्च में पहली छुट्टी होली 3 मार्च को थी, जबकि महीने का आखिरी दिन, 31 मार्च श्री महावीर जयंती के कारण छुट्टी का दिन होगा।
अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी, जबकि 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसी तरह, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगी, जबकि 28 मई को बकरीद की छुट्टी होगी। जून के महीने में, स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग सिर्फ़ एक दिन 26 जून को मुहर्रम के कारण बंद रहेगी।
जुलाई और अगस्त में नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा कोई छुट्टी नहीं होगी। सितंबर में 14 तारीख को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होगी जबकि अक्टूबर में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। 20 तारीख को दशहरा की छुट्टी होगी। वहीं नवंबर में 10 नवंबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी। जबकि 24 को श्री गुरु नानक देव गुरुपर्व की छुट्टी होगी। इसके अलावा साल के आखिरी महीने दिसंबर में में 25 तारीख को क्रिसमस की छुट्टी होगी।
बता दें कि बुधवार को छुट्टी से ठीक पहले, शेयर बाजार में ज़बरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,205 अंक उछलकर 75,273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 394 अंक चढ़कर 23,306 पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे के कारणों की बात करें तो, वैश्विक बाज़ारों में तेजी और अमेरिका तथा ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।
अन्य प्रमुख खबरें
Share Market में जबरदस्त वापसी: Sensex 1372 अंक उछला, निवेशकों को 8 लाख करोड़ का फायदा
ऑनलाइन खाना अब और महंगा! Swiggy ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, Zomato के बाद यूजर्स पर महंगाई का डबल झटका
HDFC बैंक में ‘एथिक्स’ विवाद से हड़कंप: चेयरमैन के इस्तीफे के बाद शेयर धड़ाम, जांच से बढ़ा सस्पेंस
मजबूत डॉलर का दबाव: Gold-Silver की कीमतों में भारी गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी
West Asia War से Energy Crisis गहराया: 40 से अधिक Oil-Gas ठिकाने तबाह, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर खतरा