मुंबई: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:24 बजे, सेंसेक्स 223 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,604 पर और निफ्टी 69 अंक या 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,308 पर था। शुरुआती कारोबार में लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 156 अंक (0.27 प्रतिशत) और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 118 अंक (0.64 प्रतिशत) की बढ़त हुई।
सेक्टोरल आधार पर आईटी, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, प्राइवेट बैंक, पीएसई, सर्विसेज और ऑयल-गैस इंडेक्स हरे निशान में थे, जबकि फार्मा और मेटल में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, आईटीसी और एनटीपीसी टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर, एमएंडएम, इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, टाइटन, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स में शामिल थे।
वैश्विक स्तर पर, बाजारों में मिलाजुला रुझान देखने को मिला। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिका के बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 308 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस महीने अपनी खरीदारी को बढ़ाते हुए उसी दिन 1,518 करोड़ रुपए का निवेश किया।
जियोजित इनवेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार के अनुसार, भारतीय बाजार में इस समय एक मजबूत रैली चल रही है, जो सकारात्मक निवेशक धारणा पर आधारित है। उनका मानना है कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में एक समझौता हो सकता है, जिसके तहत भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क को वापस लिया जा सकता है। यदि यह उम्मीद सच होती है, तो यह भारतीय बाजार के लिए बेहद सकारात्मक होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा