नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार लगातार तीन कारोबारी सत्रों में गिरावट का सामना करने के बाद बुधवार को मजबूती के साथ बंद हुआ। आज कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके कुछ ही घंटों बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, तो शेयर बाजार हरे निशान में झूमने लगा। कारोबारी सत्र की समाप्ति के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की बढ़त के बाद बंद हो गया।
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को सारा दिन ऑयल एंड गैस, मेटल और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। इसके साथ ही ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, आईटी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी बढ़त बनाये रहे। जबकि, रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दिन भर बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में लगातार खरीदारी होती रही, जिसकी वजह से बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.58 प्रतिशत की छलांग लगाई। बाजार विश्लेषकों के अनुसार बुधवार को शेर बाजार में मजबूती आने के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन कारोबारी सत्र के समापन के बाद बढ़ कर 445.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 443.16 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.99 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।
शेयर बाजार में बुधवार को बीएसई में 4,155 शेयरों और एनएसई में 2,581 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। बीएसई का सेंसेक्स आज 40.14 की तेजी के साथ 80,777.65 के स्तर पर खुला था। इसके बाद कारोबारी सत्र के समापन पर 80,998.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज सुबह 17.95 अंकों की बढ़त के साथ 24,560.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। इसके बाद दिन भर की उथल पुथलके बाद सूचकांक 77.70 अंक की मजबूती के साथ 24,620.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एटरनल 3.36 प्रतिशत, जियो फाइनेंशियल 2.27 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.85 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.69 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व 1.80 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 1.49 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस 1.09 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.89 प्रतिशत और टीसीएस 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड