मुंबई: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ खुला, जिसमें निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के फैसले का स्वागत किया। आज सुबह 9:25 बजे, सेंसेक्स में 402 अंकों या 0.49 प्रतिशत की तेजी आई, जो 83,096 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में 103 अंकों या 0.41 प्रतिशत की मजबूती देखी गई और यह 25,433 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार में तेजी का मुख्य कारण आईटी सेक्टर था, जहां निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.54 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी और मीडिया जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। हालांकि, मेटल और एनर्जी इंडेक्स में गिरावट आई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी उत्साह था, जिसमें निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 0.35 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़ा। सेंसेक्स के प्रमुख गेनर्स में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, टीसीएस, और आईटीसी जैसे नाम थे। वहीं, टॉप लूजर्स में बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, और अल्ट्राटेक सीमेंट रहे।
अमेरिकी फेड ने बुधवार को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती का ऐलान किया, जिससे अमेरिका में ब्याज दरें अब 4 से 4.25 प्रतिशत के बीच हो गईं। इस फैसले ने निवेशकों के मनोबल को और मजबूत किया, खासकर एशिया में भारतीय बाजार में। वैश्विक स्तर पर, टोक्यो, शंघाई, सोल, और जकार्ता में हरे निशान में कारोबार हो रहा था, जबकि हांगकांग और बैंकॉक में बाजार गिरावट में थे। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) ने बुधवार को 1,124 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,293 करोड़ रुपए का निवेश किया।
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजय कुमार ने बताया कि बाजार की सकारात्मकता आय में सुधार और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के अच्छे नतीजों की उम्मीदों से प्रेरित है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंकिंग सेक्टर में मजबूत निफ्टी बैंक इंडेक्स और उचित मूल्यांकन से संस्थागत निवेशकों के लिए आकर्षण हो सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान