मुंबईः भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव की स्थिति से गुजर रहे हैं। इन पर वैश्विक बाजार में टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, भारत-पाक सीमा पर तनाव और डॉलर की कीमतों का असर देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ है। यह बाजार के लिए शुभ संकेत नहीं है। आंकड़ों पर गौर करें, तो आज कारोबारी सत्र की समाप्ति पर सेंसेक्स 239.31 अंक की गिरावट के साथ 81,312.32 पर और निफ्टी 73.75 अंकों की कमजोरी के साथ 24,752.45 पर था।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को प्रीमियम वैल्यूएशन और मिलेजुले वैश्विक संकेतों की वजह से शेयर बाजार में जमकर बिकवाली हुई। बाजार में एफएमसीजी के शेयरों की वजह से सबसे अधिक गिरावट आई। इसके शेयरों की खूब बिकवाली की गई। जिसकी वजह से निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स करीब 1.50 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। जबकि, ऑटो, फार्मा, मेटल, रियल्टी, इन्फ्रा,कमोडिटी और हेल्थकेयर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स हरे निशान में थे। घरेलू शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में मिला जुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 13 अंक की मामूली गिरावट के साथ 57,141 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 58 अंक बढ़कर 17,784 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर में देखें, तो सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एसबीआई, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और एलएंडटी टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल थे। जबकि, आईसीटी, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट और एमएंडएम टॉप लूजर्स की लिस्ट में थे। इस संबंध में बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी आज एक और दिन कंसोलिडेशन की स्थिति में रहा। इंडेक्स के लिए सपोर्ट 24,700 अंकों पर है। यह अगर 24,800 अंकों के ऊपर जाता है, तो एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब निवेशकों की निगाहें आने वाले समय में यूएस फेड मीटिंग मिनट्स, चौथी तिमाही के जीडीपी आंकड़े और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर होंगी।
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार की सुबह मिलीजुली हुई थी। यहां सुबह करीब 9.26 बजे, सेंसेक्स 92.61 अंक की गिरावट के साथ 81,459.02 अंकों पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 16.75 अंक की गिरावट के साथ 24,809.45 अंकों पर कारोबार कर रहा था। कारोबारी सत्र के समापन पर शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान