मुंबईः भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में मजबूती दर्ज की। प्रमुख सूचकांकों में आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर की अगुवाई में बढ़त देखी गई। कारोबारी दिन के अंत में बीएसई सेंसेक्स 213.45 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,857.84 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 69.90 अंक या 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,050.55 के स्तर पर रहा।
भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा, जहां निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.69 प्रतिशत उछला। एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई। मेटल, एनर्जी, इंफ्रा और कमोडिटी सेक्टर के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए। इसके विपरीत, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया और प्राइवेट बैंक जैसे सेक्टर दबाव में रहे और लाल निशान में बंद हुए।
टॉप गेनर्स: भारतीय शेयर बाजार में टॉप गेनर्स में इन्फोसिस, टीसीएस, एचयूएल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, जोमैटो (इटरनल), एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, एमएंडएम, टाइटन, सन फार्मा का नाम शामिल है।
टॉप लूजर्स: घरेलू शेयर बाजार में टॉप लूजर्स में बीईएल, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक के नाम हैं।
बाजार की शुरुआत कमजोर रही। सुबह के सत्र में सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 81,531 और निफ्टी 41 अंक फिसलकर 24,939 पर आ गया था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ बाजार ने रफ्तार पकड़ी। आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, चीन की प्रमुख ब्याज दर को स्थिर बनाए रखने के निर्णय ने वैश्विक निवेशकों में भरोसा बढ़ाया। भारत के लिए यह नीतिगत स्थिरता का संकेत है, जिससे व्यापारिक धारणा मजबूत हुई।
निफ्टी मिडकैप 100: 265.85 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,930.50
निफ्टी स्मॉलकैप 100: 54.10 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,968.40
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सत्रों में यदि ग्लोबल संकेत सकारात्मक बने रहते हैं, तो भारतीय बाजार और ऊंचाई की ओर बढ़ सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड