मुंबईः एलओसी पर जारी तनाव का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी दिखने लगा है। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र काफी निराशाजनक रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 155.77 अंकों की गिरावट के साथ 80,641.07 और निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 24,379.60 पर लाल निशान में बंद हुआ। शेयर बाजार में लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में अधिक गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,239.90 अंक की गिरावट के साथ 53,435.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 414.75 अंक की कमजोरी के साथ 16,195 पर बंद हुआ है।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के साथ ही वैश्विक बाजार में अनिश्चितताओं का असर भी दिखने लगा है। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान सेक्टोरल आधार पर केवल ऑटो को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स में एनर्जी, कमोडिटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, पीएसई और फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एमएंडएम, एचयूएल, नेस्ले और आईसीआईसीआई बैंक गेनर्स की लिस्ट में शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ एसबीआई, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, इटरनल (जोमैटो), टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स और रिलायंस लूजर्स की सूची में थे।
घरेलू शेयर मार्केट में मंगलवार तो दिन भर रुझान नकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 779 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 3,167 शेयर लाल निशान में और 126 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,500 का लेबल बड़ी रुकावट बना हुआ है। इसमें 24,250-24,200 एक सपोर्ट स्तर है। अगर निफ्टी 24,500-24,200 की रेंज को पार कर लेता है, तो इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह भी बताया कि आने वाले सत्रों में फेड के ब्याज पर निर्णय का असर भी बाजार में देखने को मिलेगा।
बता दें, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को एकदम सपाट स्थिति खुला था। यहां सुबह 9:32 पर सेंसेक्स 13 अंक की मामूली गिरावट के साथ 80,783 और निफ्टी 3 अंक की बढ़त के साथ 24,467 पर था। एफआईआई ने 5 मई को 497 करोड़ रुपए के इक्विटी निवेश के साथ अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा, जबकि डीआईआई मजबूत खरीदार बने रहे, जिन्होंने 2,788 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा