नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार कारोबारियों को लगातार निराश कर रहे हैं। देश में बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर को आईटी सर्विस देने वाली कंपनी यूनीफाइड डाटा टेक सॉल्यूशंस के शेयरों की गुरुवार को प्रीमियम लिस्टिंग हुई। इस कारण मुनाफा वसूली शुरू होते ही आईपीओ निवेशकों की खुशी फीकी पड़ गई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 273 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे, लेकिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 4.40 प्रतिशत लिस्टिंग गेन के साथ 285 रुपये के स्तर पर हुई। इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण शेयरों में जोरदार गिरावट आ गई। ये शेयर इश्यू प्राइस से 45 पैसे की कमजोरी के साथ 272.55 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार में गुरुवार को यूनीफाइड डाटा टेक सॉल्यूशंस सबसे अधिक चर्चा में रहा। इस कंपनी का 144.47 करोड़ रुपये का आईपीओ 22 से 26 मई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया है। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जोरदार रिस्पॉन्स देखने को मिला, जिसके कारण ये ओवरऑल 91.12 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी क्यूआईबी के लिए रिजर्व पोर्शन 83.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी एनआईआई के लिए रिजर्व पोर्शन में 212.43 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 43.62 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस आईपीओ के अंतर्गत कोई नया शेयर भी जारी नहीं किया गया है, बल्कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 52.92 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के माध्यम से बेचे गए हैं।
कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को 9.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 में 10.40 करोड़ और 2023-24 में 25.13 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी का राजस्व 67 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 266.80 करोड़ हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Tariff पर Trump को सुप्रीम झटका, भारत को बड़ी राहत: 18% से घटकर 10% हुआ अमेरिकी शुल्क
RBI Report: रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 725.727 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
निवेशकों की आय बढ़ी, मुनाफा घटा: 13 तिमाहियों बाद Nifty 50 की कमाई में झटका
अमेरिका-ईरान तनाव से बाजारों में हलचल: सोना-चांदी चमके, डॉलर भी दमदार
Stock Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी भी 25,800 के पार
वित्त वर्ष 2027 में ब्याज दरें स्थिर रख सकता है आरबीआई : रिपोर्ट
Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ धड़ाम, चांदी भी हुई सस्ती
सर्राफा बाजार में मिलाजुला रुखः सोने की कीमत 700 रुपये बढ़ी, चांदी में 2500 रुपये की गिरावट
RBI Digital Payment इंडेक्स 500 के पार, सितंबर 2025 में 516.76 पर पहुंचा डीपीआई
Indian Stock Market Crash: 800 अंक टूटा BSE Sensex, आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली