MoU India-Romania: भारत और रोमानिया के बीच आर्थिक साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को ब्रासोव में आयोजित भारत-रोमानिया व्यापार मंच में दोनों देशों ने व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर भारत की ओर से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
अपने संबोधन में जितिन प्रसाद ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताते हुए कहा कि भारत वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने रोमानियाई उद्यमों को ‘मेक इन इंडिया’ और उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं के तहत भारत के गतिशील विनिर्माण और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, कार्यक्रम में ‘भारत में व्यापारिक अवसरों’ विषय पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें हाल के नीतिगत सुधारों, व्यापार सुगमता उपायों और राज्य स्तरीय प्रोत्साहनों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसके तहत औद्योगिक गलियारों में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
सत्र के दौरान भारतीय और रोमानियाई कंपनियों के बीच व्यवसायिक मेलमिलाप वार्ता (B2B meetings) आयोजित की गईं, जिनमें संयुक्त उपक्रम (Joint Ventures) और तकनीकी सहयोग (Technology Collaboration) के अवसरों की तलाश की गई। हस्ताक्षरित MoU दोनों देशों के बीच औद्योगिक संबंधों को नई दिशा देगा।
यह सम्मेलन ब्रासोव वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (CCIBV) द्वारा, बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय निवेश और औद्योगिक सहयोग का विस्तार करना था। इसमें ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, इंजीनियरिंग सेवाएं और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) जैसे क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान