मुंबईः महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कर सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कर कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कर कानूनों को सरल और आम जनता के लिए सुगम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (एआईएफटीपी) समेत कई कर (टैक्स) संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने अनुभवों को साझा किया और कर कानूनों को आसान बनाने से जुड़े सुझाव भी सामने रखे हैं।
एआईएफटीपी के पूर्व अध्यक्ष नारायण जैन और डॉ. गिरीश आहूजा ने कर सम्मेलन के दौरान कहा कि करदाताओं के बेहतर अनुपालन के लिए मौजूदा कानूनों को सरल बनाना अत्यंत आवश्यक है। आयकर विधेयक 2025 पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता करते हुए बताया कि नया विधेयक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की मूल भावना को बनाए रखना जरूरी है, लेकिन अधिनियम में जो भी अनावश्यक प्रावधान हैं, उनको हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही जो भी जरूरी धाराएं हैं, उन धाराओं को फिर से क्रमबद्ध करना जरूरी है। इससे करदाताओं के लिए धाराओं के बारे में समझना आसान हो जाएगा। एआईएफटीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के 11 हजार से अधिक सदस्य देशभर में टैक्स शिक्षा और जागरूकता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस सम्मेलन में जीएसटी, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, भारतीय न्याय संहिता से जुड़े प्रावधानों और सहकारी क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। यही नहीं, तकनीकी सत्र के दौरान वक्ताओं ने सभी प्रमुख विषयों पर गहराई से अपने-अपने विचार रखे और प्रतिभागियों के सवालों के बेहतर ढंग से जवाब दिए हैं। इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों, सलाहकारों और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सक्रिय भागीदारी रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड