India Growth Rate: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने सोमवार को भारत की आर्थिक विकास दर का 2025 के लिए अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। यह पिछले अनुमान से 0.7 प्रतिशत अधिक है। आईएमएफ ने बताया कि साल के दूसरे हिस्से में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के कारण यह वृद्धि संभव हुई है।
आईएमएफ की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में बेहतर नतीजे और चौथी तिमाही में मजबूत गति ने भारत की विकास दर में सुधार किया है। इसके साथ ही भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगले कुछ वर्षों में विकास दर में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आईएमएफ के अनुमान के मुताबिक, 2026 और 2027 में भारत की विकास दर घटकर 6.4 प्रतिशत रह सकती है। इसके बावजूद, आईएमएफ ने यह स्पष्ट किया है कि भारत उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास का एक प्रमुख इंजन बना रहेगा। इन देशों की औसत विकास दर 2026 और 2027 में सिर्फ चार प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि एशियाई उभरती अर्थव्यवस्थाओं को तकनीक और निवेश के जरिए फायदा मिल रहा है, भले ही वैश्विक आर्थिक गति सभी जगह समान न हो। वैश्विक आर्थिक विकास दर 2026 में 3.3 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है। आईएमएफ ने कहा कि व्यापार तनाव में कमी, वित्तीय हालात में सुधार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े निवेश इस वृद्धि में मुख्य योगदान देंगे। महंगाई के मोर्चे पर भी भारत के लिए सकारात्मक संकेत हैं। आईएमएफ ने कहा कि 2025 में महंगाई में गिरावट के बाद, यह लगभग लक्ष्य के करीब आ सकती है। खाद्य पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण घरेलू मांग को मजबूत बनाए रखेगा।
आईएमएफ ने भविष्य के कुछ जोखिमों की चेतावनी भी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर एआई से मिलने वाले फायदे उम्मीद से कम रहें, तो निवेश घट सकता है और वैश्विक वित्तीय हालात कठिन हो सकते हैं। वहीं, एआई को तेजी से अपनाने और उत्पादकता बढ़ाने से वैश्विक आर्थिक विकास को गति मिल सकती है, बशर्ते वित्तीय जोखिम नियंत्रण में रहें। विश्लेषकों का कहना है कि भारत का स्थिर आर्थिक प्रदर्शन निवेशकों को आकर्षित करेगा और तकनीकी उन्नति इसे लंबे समय तक उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बनाए रखेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
India US Trade Deal पर बड़ी खुशखबरीः 99 प्रतिशत समझौता पूरा, जल्द हो सकती है ऐतिहासिक घोषणा
2026-06-03
2026-06-03
MPC Meeting: SBI चेयरमैन बोले-‘ ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर’
2026-06-03
Global Tension के बीच फीकी पड़ीं कीमती धातुएं, Silver के भाव में 1,300 रुपए से ज्यादा की गिरावट
2026-06-03
West Asia Crisis: भारतीय विमानन उद्योग की रिकवरी पर बढ़ा दबाव, महंगे ईंधन ने रोकी उड़ानों की रफ्तार
2026-06-03
Share Market में भारी बिकवाली: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटा, IT शेयरों ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
शेयर बाजार में भारी दबाव: वैश्विक अनिश्चितता से सेंसेक्स 508 अंक टूटा, निवेशकों की चिंता बढ़ी
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार: मई में PMI 55 पर पहुंचा, नए ऑर्डर और उत्पादन में जोरदार उछाल
2026-06-01
2026-06-01