नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही इस गिरावट ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों को चौंका दिया है। बुधवार के कारोबार में सोना 2,250 रुपये से लेकर 2,460 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 1,20,810 रुपये से लेकर 1,20,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,10,740 रुपये से लेकर 1,10,890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,10,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,20,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,10,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जानकारों का कहना है कि वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग घटने से कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है।
अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,20,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,10,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चेन्नई और कोलकाता दोनों में 24 कैरेट सोना 1,20,810 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,10,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,20,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,10,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
पटना, जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के दामों में गिरावट का असर देखने को मिला है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,20,860 रुपये और 22 कैरेट 1,10,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जयपुर में भी यही रेट कायम हैं। दक्षिण के राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,20,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,10,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में औद्योगिक मांग घटने और डॉलर की मजबूती के कारण चांदी के भाव में यह कमी आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन के बाद सोना-चांदी की कीमतों में और नरमी आ सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान