नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच मंगलवार को कारोबारी दिन की समाप्ति तक सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई, वहीं चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी देखी गई।
बुलियन मार्केट के अनुसार, सोने की कीमत में 150 रुपए की मामूली गिरावट आई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना अब 98,296 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि पहले यह 98,446 रुपए था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 90,039 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 90,177 रुपए थी। 18 कैरेट का सोना भी 113 रुपए सस्ता हुआ है और अब इसका दाम 73,722 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सर्ऱाफा बाजारों में चांदी की कीमत में 323 रुपए का उछाल आया है और अब चांदी का दाम 1,13,307 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,12,984 रुपए था। यह वृद्धि वायदा बाजार में चांदी के कॉन्ट्रैक्ट्स में बढ़ोत्तरी के कारण हुई है।
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.27 प्रतिशत बढ़कर 97,804 रुपए हो गई, जबकि चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,13,281 रुपए रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। कॉमैक्स पर सोने की कीमत 0.25 प्रतिशत बढ़कर 3,318.40 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत 0.15 प्रतिशत बढ़कर 38.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय नीति बैठक के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, जैसे कि नॉन-फार्म पेरोल, बेरोजगारी दर और जीडीपी के आंकड़े आने के बाद, कीमतों में और बदलाव हो सकता है। फिलहाल सोने की कीमत 97,000 से 98,650 रुपए के दायरे में रहने की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा