मुंबईः सोने की कीमतें मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। इसकी वजह अमेरिकी फेड द्वारा अतिरिक्त रेट कट की संभावना और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है। एमसीएक्स का सोने के 5 दिसंबर, 2025 के फ्यूचर्स की कीमत आज सुबह 10:35 पर 0.49 प्रतिशत बढ़कर 1,20,837 रुपए पर पहुंच गयी, जो कि अब तक का ऑल-टाइम हाई रेट है। सोने के साथ चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,47,784 रुपए पहुंच गया है, जो कि चांदी का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। कॉमैक्स पर सोने का दाम 21.90 डॉलर या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 3,998 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। हालांकि, चांदी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 48.40 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने की कीमतों में तेज उछाल की बड़ी वजह अमेरिकी शटडाउन का सातवें दिन में प्रवेश करना है। इससे अमेरिका की सरकारी एजेंसियों का 1.7 ट्रिलियन डॉलर का फंड फ्रीज हो गया है, जो कि वहां के वार्षिक बजट का एक चौथाई है। इससे नौकरियों में कटौती संभावना है।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारी अब प्रमुख आगामी घटनाओं पर नजर रख रहे हैं, जिनमें फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के विवरण, फेड अध्यक्ष का भाषण, छुट्टियों के बाद चीन के बाजार का फिर से खुलना और अमेरिका में शटडाउन से संबंधित घटनाक्रम शामिल हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मानव मोदी ने कहा कि अमेरिकी आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं एवं फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के कारण सोने की कीमतें तीसरे सत्र तक बढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे से किनारा कर लिया कि शटडाउन के कारण सरकारी कर्मचारियों की छंटनी हो रही है, लेकिन चेतावनी दी कि इससे नौकरियां जा सकती हैं क्योंकि गतिरोध सातवें दिन भी जारी रहने की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड