नई दिल्लीः सोने और चांदी की खरादारी के लिए कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों घातुओं की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजे से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 570 रुपए कम होकर 98,691 रुपए तकआ गया है। जबकि, 22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 90,401 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमत 608 रुपए कम होकर 1,06,775 रुपए प्रति किलो के स्तर तक आ गई है।
सोने और चांदी की कीमत में गिरावट की असल वजह ईरान-इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष में अमेरिका का हस्तक्षेप अगले दो सप्ताह के लिए टलना बताया जा रहा है। इसकी वजह से वैश्विक अस्थिरता में कमी आने के संकेत मिले हैं। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.71 प्रतिशत कम होकर 98,622 रुपए और चांदी के 4 जुलाई 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.11 प्रतिशत कम होकर 1,06,198 रुपए तक आ गई है। इसमें अभी और कमी आने की उम्मीद है।
इसी प्रकार वायदा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 1.23 प्रतिशत गिरकर 3,366.10 डॉलर प्रति औंस तक आ गया है। जबकि, चांदी की कीमत 2.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36.015 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कोराबार कर रही थी। बुलियन मार्केट से मिले आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2025 से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 76,162 रुपए से 29.58 प्रतिशत बढ़कर 98,691 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 23.46 प्रतिशत बढ़कर 1,06,198 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान