Global Market News: ग्लोबल मार्केट से मंगलवार को मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिका में शटडाउन खत्म होने का संकेत मिलने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। इस उत्साह की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,740.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 161.16 अंक यानी 0.71 प्रतिशत उछल कर 22,941.67 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,617.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार कमजोरी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,479.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 109.76 अंक यानी 1.38 प्रतिशत टूट कर 7,971.78 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.51 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 24,378.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज आमतौर पर सकारात्मक रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बना हुआ है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने के कारण कोस्पी इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। एशियाई बाजारों में से इकलौता हैंग सेंग इंडेक्स फिलहाल 183.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,957.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,202 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 324.24 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,287 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज जबरदस्त बढ़त नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 516.33 अंक यानी 1.93 प्रतिशत उछल कर 27,277.39 अंक के स्तर तक आ गया है।
एशियाई शेयर बाजार में सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.06 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,299.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,464.95 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,189.62 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,882.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत