नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से बुधवार को कारोबारी सत्र की शुरुआत में मिले-जुले संकेत मिले हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन आज डॉउ जॉन्स फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार की तरफ से जॉब ओपिनिंग्स के बेहतर आंकड़े आने के बावजूद भी बाजार की स्थिति बेहतर नहीं है। यहां बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.11 प्रतिशत टूट कर 6,198.01 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक ने 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 20,202.89 अंक पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि, वायदा कारोबार में डॉउ जॉन्स फ्यूचर्स का हाल पहले से बेहतर हैं। यह 0.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,596.36 अंक पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। एफटीएसई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,785.33 पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की आंशिक कमजोरी के साथ 7,662.59 अंक और डीएएक्स इंडेक्स एक प्रतिशत लुढ़क कर 23,673.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ एशियाई बाजार में भी बुधवार का दिन बहुत बेहतर नजर नहीं आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।
गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,693 अंक, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,004.26 अंक और हैंग सेंग इंडेक्स 0.74 प्रतिशत उछाल के साथ 24,250.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,479.88 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.48 प्रतिशत लुढ़क कर 6,882.20 अंक, कोस्पी इंडेक्स 1.25 प्रतिशथ की कमजोरी के साथ 3,050.92 अंक, निक्केई इंडेक्स 0.74 प्रतिशत टूट कर 39,692.35 अंक, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत फिसल कर 1,108.11 अंक और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की आंशिक कमजोरी के साथ 3,456.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा