नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर मिले-जुले संकेतों के बीच सोमवार को अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका के प्रमुख शेयर सूचकांक पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशियाई बाजारों में आज का सत्र हल्की तेजी और कमजोरी के मिश्रण के साथ शुरू हुआ है, जिससे निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल देखा जा रहा है।
अमेरिकी शेयर बाजार में वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती देखी गई। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,388.64 अंक पर बंद हुआ, जबकि टेक-हैवी नैस्डैक ने 0.24 प्रतिशत की उछाल के साथ 21,108.32 अंक पर सत्र समाप्त किया। डाउ जोंस फ्यूचर्स फिलहाल 180.84 अंकों (0.40 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 45,082.76 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निवेशकों का विश्वास अमेरिका की मजबूत कॉर्पोरेट आय और अर्थव्यवस्था की स्थिरता पर टिका हुआ है।
यूरोप के प्रमुख सूचकांकों में मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत टूटकर 9,120.31 पर बंद हुआ, वहीं जर्मनी का डीएएक्स 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,217.50 पर रहा। हालांकि, फ्रांस का सीएसी इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,834.58 पर बंद हुआ, जो इस बात का संकेत है कि यूरोप में बाजार अभी स्पष्ट दिशा तलाश रहे हैं।
एशिया के 9 में से 5 बाजारों में गिरावट रही, जबकि 3 बाजार हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। यहां हैंग सेंग इंडेक्स 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,448 अंक पर पहुंचा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,427.48 पर कारोबार कर रहा है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने 1.33 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाई और 7,644.03 के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि, निक्केई इंडेक्स में 0.93 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसकी वजह से सेंसेक्स 41,071 पर आ गया है। शंघाई कंपोजिट, कोस्पी और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स में भी हल्की कमजोरी दर्ज की गई है। इसी प्रकार गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत फिसलकर 24,813.50 पर ट्रेड कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत