नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मंगलवार को मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस सप्ताह ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत उछल कर 6,615.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 207.65 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,384.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,943.95 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,277.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स ने 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,896.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,748.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 6 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत टूट कर 7,907.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत फिसल कर 3,856.45 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 प्रतिशत लुढ़क कर 4,336.88 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 25,186 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,487 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 1.28 प्रतिशत उछल कर 3,450.92 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 239.45 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,596.61 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,306.90 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 109.88 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,878 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Tariff पर Trump को सुप्रीम झटका, भारत को बड़ी राहत: 18% से घटकर 10% हुआ अमेरिकी शुल्क
RBI Report: रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 725.727 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
निवेशकों की आय बढ़ी, मुनाफा घटा: 13 तिमाहियों बाद Nifty 50 की कमाई में झटका
अमेरिका-ईरान तनाव से बाजारों में हलचल: सोना-चांदी चमके, डॉलर भी दमदार
Stock Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी भी 25,800 के पार
वित्त वर्ष 2027 में ब्याज दरें स्थिर रख सकता है आरबीआई : रिपोर्ट
Gold Silver Price Today: सोना फिर हुआ धड़ाम, चांदी भी हुई सस्ती
सर्राफा बाजार में मिलाजुला रुखः सोने की कीमत 700 रुपये बढ़ी, चांदी में 2500 रुपये की गिरावट
RBI Digital Payment इंडेक्स 500 के पार, सितंबर 2025 में 516.76 पर पहुंचा डीपीआई
Indian Stock Market Crash: 800 अंक टूटा BSE Sensex, आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली