नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट से अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। अमेरिकी बाजार में पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट देखी गई थी, जो आज भी कमजोर स्थिति में बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार हो रहा है। वैश्विक बाजार की यह स्थिति आर्थिक विश्लेषकों के लिए भी चिंता का कारण बनी हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना की गई है। इस घटना के बाद से ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता को लेकर यूएस स्टॉक मार्केट में लगातार चिंता का माहौल बना हुआ है। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक में बड़ी गिरावट देखी गई है। आंकड़ों पर गौर करें, तो एसएंडपी 500 इंडेक्स 124.50 अंक यानी 2.36 प्रतिशत टूट कर 5,158.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक ने 415.55 अंकों की गिरावट के साथ 15,870.90 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 164.56 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,334.97 अंक पर कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 प्रमुख बाजारों में से 5 के सूचकांक में गिरावट आई है। यहां 5 प्रमुख बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,809.04 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.81 प्रतिशत उछाल के साथ 6,498.32 अंक तक पहुंच गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,301.59 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,492.28 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
वहीं, दूसरी तरफ गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,136.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स भी 0.06 प्रतिशत लुढ़क कर 21,381.59 अंक पर पहुंच गया है। ताईवान वेटेड इंडेक्स में भी बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल यह सूचकांक 268.37 अंक टूट कर 18,837.83 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 110.29 अंक फिसल कर 34,169.63 अंक पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,134.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड