नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बुधवार को बाजार में पॉजिटिव संकेत मिले हैं। अमेरिकी बाजार मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में बुधवार को तेजी के साथ गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी तरफ यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए हैं, जबकि एशियाई बाजार में खरीदारी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान शेयर बाजार में खरीदारी का रुख बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,038.81 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डेक ने 123.75 अंकों की उछाल हासिल की थी, जो 19,714.99 अंक पर बंद हुआ है। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स बुधवार को 87.41 अंकों की कमजोरी के साथ 42,779.46 अंक के स्तर पर है। यूरोपीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव जारी है। एफटीएसई इंडेक्स और सीएसी इंडेक्स में मजबूत स्थिति में हैं। एफटीएसई इंडेक्स 8,853.08 अंक और सीएसी इंडेक्स 7,804.33 अंक पर था। इसके विपरित डीएएक्स इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,987.56 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में बुधवार को आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 7,192.05 अंक और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 3,913.79 अंक के स्तर पर है। वहीं दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 25,175 अंक, सेट कंपोजिट इंडेक्स 1,141.48 अंक के स्तर पर आ गया है। हैंग सेंग इंडेक्स ने आज सुबह से ही बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 24,397.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 22,391.86 अंक , कोस्पी इंडेक्स 2,891.21 अंक, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3,402.77 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 38,370.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड