नई दिल्लीः वैश्विक बाजारों से शुक्रवार को निवेशकों को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच सतर्कता का माहौल बना हुआ है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा आज ब्याज दरों पर संभावित बयान से पहले निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। टेक शेयरों में दबाव और ब्याज दरों को लेकर चिंताओं ने बाजार को कमजोर किया। एसएंडपी 500 में 0.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 6,370.17 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक 0.34 प्रतिशत गिरकर 21,100.31 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सुबह 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,813.96 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोप की बात करें तो पिछले सत्र में वहां भी मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। एफटीएसई इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,309.20 अंक पर बंद हुआ, जबकि डीएएक्स इंडेक्स में 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही। वहीं, सीएसी इंडेक्स में 0.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। 9 प्रमुख एशियाई सूचकांकों में से 6 हरे निशान में जबकि 3 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 139 अंक टूटकर 24,973.50 पर कारोबार कर रहा है। ताइवान वेटेड और निक्केई में क्रमशः 0.25 प्रतिशत और 0.16 प्रतिशत की गिरावट है। दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स, कोस्पी, शंघाई कंपोजिट, सेट कंपोजिट, हैंग सेंग, और जकार्ता कंपोजिट में हल्की से मध्यम तेजी देखने को मिली है। शंघाई कंपोजिट 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,796.36 अंक और हैंग सेंग 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,142 अंक पर ट्रेड कर रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद बाजार की दिशा स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी की निगाहें ब्याज दरों की घोषणा और जेरोम पॉवेल के बयान पर टिकी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड