नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट में शेयर बाजार को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। अमेरिकी बाजार डाउ जॉन्स फ्यूचर्स गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी लगातार खरीदारी हो रही है, जबकि एशियाई बाजारों में आज सुबह से ही तेजी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में बिकवाली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक ऊपरी स्तर से फिसल गए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 5,970.81 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,460.49 अंक तक पहुंचकर कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 42,436.05 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी का माहौल दिखा। एफटीएसई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत उछल कर 8,801.29 अंकों पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स ने 0.52 प्रतिशत की छलांग लगाई और मजबूती के साथ 7,804.67 अंक पर कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 184.86 अंकों की बढ़त के साथ 24,276.48 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज खरीदारी का माहौल बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि इकलौता निक्केई इंडेक्स 161.73 अंकों की कमजोरी के साथ 37,585.72 पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 0.34 प्रतिशत उछल कर 24,799 अंक पर कारोबार करता नजर आया। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 21,673.91 अंक, कोस्पी इंडेक्स 2,802.34 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 7,127.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1,139.80 अंक, हैंग सेंग इंडेक्स 23,781.04 अंक, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3,378.82 अंक और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,905.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा