नई दिल्लीः वैश्विक बाजार में आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। आज डाउ जोंस फ्यूचर्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान यूरोपीय बाजारों में कमजोरी बनी रही। एशियाई बाजार भी आज सामान्य तौर पर गिरावट के रुख में हैं।
वैश्विक बाजार में पारस्परिक टैरिफ को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई समयसीमा 9 जुलाई को समाप्त होने जा रही है। हालांकि टैरिफ को लेकर अमेरिका दुनिया के कई देशों के साथ व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट स्थिति नजर नहीं आ रही है। इसके कारण आज दुनियाभर के बाजारों में दबाव है। डाउ जोंस फ्यूचर्स आज 149.03 अंक यानी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 44,679.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले कारोबारी सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे और शुक्रवार को बंद हो गये। एफटीएसई सूचकांक 0.29 अंकों की सांकेतिक गिरावट के साथ 8,822.91 अंक, सीएसी सूचकांक 0.76 फीसदी की कमजोरी के साथ 7,696.27 अंक और डीएएक्स सूचकांक 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 23,787.45 अंकों पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज सामान्य गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। 9 एशियाई बाजारों में से 7 के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 4,023.09 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी सूचकांक 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 3,057.22 अंकों पर पहुंच गया है। वहीं गिफ्ट निफ्टी 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,493.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 175.18 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 39,635.70 अंक पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 170.88 अंक यानी 0.76 फीसदी फिसलकर 22,376.62 अंक पर, एसईटी कंपोजिट इंडेक्स 0.54 फीसदी गिरकर 1,113.94 अंक पर, हैंगसेंग इंडेक्स 104.85 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 23,811.21 अंक पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.21 फीसदी गिरकर 3,465.05 अंक पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.04 फीसदी गिरकर 6,862.59 अंक पर आ गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा