नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में शुक्रवार का दिन किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए बुरा साबित होता दिख रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। वायदा कारोबार में गिरावट का असर दिखने के कारण डाउ जोंस फ्यूचर्स की स्थिति भी अच्छी नहीं है। अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान जोश बरकरार रहा है, लेकिन एशियाई बाजार में कल के मुकाबले आज बाजारों की शुरुआत लाल निशान में हुई है। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बिकवाली का काफी दबाव देखने को मिल रहा है।
अमेरिकी बाजारों में वॉल स्ट्रीट इंडेक्स की स्थिति में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। यहां अच्छे जॉब डेटा के चलते पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख नजर आया, जिसके चलते वॉल स्ट्रीट इंडेक्स एक फीसदी तक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 6,279.35 अंक और नैस्डैक ने 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 20,601.10 अंक पर कारोबार खत्म किया था। हालांकि, अमेरिकी वायदा बाजार में आज डाउ जोंस फ्यूचर्स फिलहाल 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 44,719.25 अंक पर कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र के दौरान यूरोपीय बाजार में भी तेजी का रुख देखा गया था, जिसकी वजह से एफटीएसई सूचकांक 0.55 फीसदी उछलकर 8,823.20 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी सूचकांक ने पिछले सत्र का कारोबार 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 7,754.55 अंक पर खत्म किया। जबकि, डीएएक्स सूचकांक 144.02 अंक उछलकर 23,934.13 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में शुक्रवार को कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही कमजोरी देखने को मिल रही है। एशिया के 9 बाजारों में से 7 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,503.50 अंक और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.41 फीसदी उछलकर 3,475.24 अंक तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ, कोस्पी इंडेक्स में 1.38 फीसदी गिरकर 3,073.14 अंक, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 22,589.89 अंक, हैंग सेंग इंडेक्स 0.70 फीसदी गिरकर 23,900.62 अंक, एसईटी कंपोजिट इंडेक्स 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 1,121.86 अंक, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 फीसदी फिसलकर 4,009.29 अंक, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 6,866.09 अंक और निक्केई इंडेक्स 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 39,738.35 अंक पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड