Indian Stock Market: सकारात्मक वैश्विक संकेतों की बदौलत गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती दौर से ही बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। सुबह 9:28 बजे सेंसेक्स 127 अंक या 0.15% की बढ़त के साथ 85,314 पर और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर ट्रेड कर रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बनी हुई तेजी के कारण दोनों प्रमुख इंडेक्स जल्द ही अपने नए ऑल-टाइम हाई बना सकते हैं। मौजूदा उच्चतम स्तरों की बात करें तो सेंसेक्स का रिकॉर्ड 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है।
शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बाजार को मजबूती प्रदान की। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 232 अंक या 0.38% चढ़कर 61,182 पर था, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 49 अंक या 0.27% की बढ़त के साथ 18,125 पर पहुंच गया। निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी हुई नजर आई, जिससे इन कैटेगरी में शानदार खरीदारी हुई।
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कमोडिटीज, पीएसई, सर्विसेज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और इंडिया डिफेंस इंडेक्स मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे थे। दूसरी ओर आईटी, फार्मा, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में हल्की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, टाइटन, बीईएल, एचयूएल, टाटा स्टील, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स में रहे। वहीं एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और इन्फोसिस में कमजोरी देखने को मिली।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और एफआईआई द्वारा की गई हालिया खरीदारी ने घरेलू बाजार को मजबूती दी है। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी बनी हुई है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता सभी हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे भारतीय निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की तेजी देखने को मिली—डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24% बढ़कर 59.39 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.20% बढ़कर 63.64 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान