वॉशिंगटनः 'टेस्ला' और 'स्पेसएक्स' के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार 06 जून को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के नए व्यापार टैरिफ इस साल की दूसरी छमाही तक मंदी को बढ़ावा दे सकते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच सार्वजनिक विवाद गहरा गया है। इसके साथ ही वैश्विक बाजार में भी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से अमेरिकी शेयर बाजार से लेकर एशियाई शेयर बाजार तक प्रभावित हुए हैं।
एलन मस्क ने अपने 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा कि ट्रंप टैरिफ इस साल की दूसरी छमाही में मंदी का कारण बनेगा। अगर अमेरिका की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाती है, तो बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता। ट्रंप और मस्क के बीच टकराव ने वित्तीय बाजारों में हलचल मचा दी है। टेस्ला के शेयर में पिछले 24 घंटों में 14 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मार्केट वैल्यू में लगभग 150 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि सरकार के लिए पैसे बचाने का 'सबसे आसान तरीका' अरबपति और पूर्व सलाहकार मस्क को दिए जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी को 'टर्मिनेट' करना होगा। इसके जवाब में मस्क ने कहा कि मेरे सरकारी अनुबंधों को रद्द करने के बारे में राष्ट्रपति के बयान के मद्देनजर, स्पेसएक्स अपने 'ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट' को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा।
ट्रंप की यह धमकी तब आई, जब मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर 'कृतघ्नता' का आरोप लगाया। मस्क ने कहा कि उनके बिना ट्रंप चुनाव हार जाते, उन्होंने पिछले साल ट्रंप को चुनाव में मदद करने के लिए 250 मिलियन डॉलर से अधिक डोनेट किए थे। मस्क ने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें ध्यान देने लायक हैं, ट्रंप के पास राष्ट्रपति के रूप में साढ़े तीन साल बचे हैं, लेकिन मैं 40 से ज्यादा साल तक रहूंगा। जब मस्क ने राष्ट्रपति के टैक्स कट और खर्च योजनाओं के हस्ताक्षर बिल की आलोचना की, तो इस पर ट्रंप ने कहा कि वह मस्क से बहुत निराश हैं। इसके जवाब में मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा,जो भी हो।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड