नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में विदेशी कंपनियों के लगातार निवेश बढ़ने का असर दिखने लगा है। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने का क्रम जारी है, जिसकी वजह से गुरुवार 17 अप्रैल को कारोबार में रुपया लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ 10 पैसे की बढ़त के साथ 85.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, शेयर बाजार की सुस्त धारणा और कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार ने स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, घरेलू इकाई 85.48 पर खुली और शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 85.54 तक गिर गई, जो पिछले बंद स्तर से 10 पैसे अधिक है। 16 अप्रैल के कारोबारी सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त के साथ 85.64 पर बंद हुआ। पिछले तीन सत्रों में भारतीय मुद्रा में 104 पैसे की मजबूती आई है। 09 अप्रैल को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 86.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यही नहीं कारोबारी सत्र में छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 99.28 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जो कि वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.96 प्रतिशत तक बढ़कर 66.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इस कारण सुरक्षित निवेश के लिए वैश्विक स्तर पर होड़ के बीच बुधवार 16 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,650 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यही नहीं, घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 333.47 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,710.82 पर आ गया, जबकि निफ्टी 127.55 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 23,309.65 पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों पर गौर करें, तो विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध आधार पर 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड