तेहरानः मध्य एशिया में पिछले कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान ने इजराइल के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है। इस वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी उथ-पुथल साफ दिखाई दे रही है। तेल और पेट्रोल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
वैश्विक बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जो अब 73.90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। जनवरी के अंत के बाद यह कच्चे तेल की कीमतों का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है है। इससे पूर्व 16 जून को कच्चे तेल की कीमतों में 1.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी, लेकिन ईरान और इजराइल के बीच ताजा तनाव बढ़ने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी आ गई है। आंकड़ों पर गौर करें, तो पिछले सप्ताह इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए अभूतपूर्व हवाई हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई थी, जो कि अक्टूबर 2022 के बाद का सबसे बड़ा साप्ताहिक उछाल माना गया था। कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर पेट्रोल पंपों पर भी दिखने लगा है। अमेरिका में रेगुलर गैसोलिन का औसत मूल्य तीन सेंट की छलांग लगाकर 3.17 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गया है, जो आम नागरिकों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा