Commercial Cylinder: सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडेर
खबर सार :-
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन के कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 14 से लेकर 17 रुपये तक की कमी की है। ये नई संशोधित दरें 01 मई को जारी की गई हैं, जो अगला बदलाव होने तक लागू रहेंगी।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार 01 मई को कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें घटा दी हैं। हर महीने की शुरुआत में होने वाले रिवीजन के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपये से 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक कम हो गई हैं। यह कॉमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के लिए राहत की खबर है। इससे पूर्व अप्रैल में भी कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों को 55.50 रुपये कम किया गया था। हालांकि, कंपनियों की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई संशोधित दरें जारी कर दी हैं। अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को 01 मई से 14.50 रुपये से लेकर 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक कम किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अप्रैल के बाद लगातार दूसरे महीने मई महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। वहीं, दूसरी तरफ घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किग्रा के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
कंपनी की ओर से 01 मई को जारी संशोधित दरों के मुताबिक कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 1,747.50 रुपये में मिलेगा। इससे पूर्व अप्रैल और मार्च में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत क्रमशः 1,762 रुपये और 1,803 रुपये थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दो महीने से लगातार कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 55.50 रुपये और 14.50 रुपये की कटौती की है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद जारी संशोधित दरों के अनुसार कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,868.50 रुपये से घट कर 1,851.50 रुपये हो गई है। इसी तरह मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,713.50 रुपये की जगह 1,699 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,921.50 रुपये से कम होकर 1,906 रुपये तक आ गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
वैश्विक कर नियमों के निर्धारण में ब्रिक्स देशों की भूमिका हो और मजबूत
2026-09-23
-
SS रिटेल की धमाकेदार लिस्टिंग, IPO निवेशकों को 48% मुनाफा
2026-09-23
-
ई25 की रफ्तार से बढ़ेगी एथेनॉल मांग, FY31 में नया रिकॉर्ड
2026-09-23
-
भारत बनेगा ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स हब, एक्सपर्ट्स ने दिया नया विजन
2026-09-23
-
सितंबर में दौड़ी अर्थव्यवस्था, निजी क्षेत्र की गतिविधियां 56.5 पर
2026-09-23
-
उड़ान का नया चरण: चैलेंज मोड पोर्टल और 21 MoUs लॉन्च
2026-09-23
-
कच्चे तेल की नरमी से शेयर बाजार को सहारा, निफ्टी 23,400 के पार
2026-09-23
-
सुरक्षा पर सरकार सख्त: संकट में स्पाइसजेट पर DGCA की पैनी नजर
2026-09-22
-
कोल इंडिया की कोयला रफ्तार: पांच साल में 185 एमटी बढ़ा उत्पादन
2026-09-22
-
74% चीफ इकोनॉमिस्ट्स को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद, घरेलू मांग बनी ताकत
2026-09-22
-
₹2,000 तक UPI फ्री, 96% ट्रांजैक्शन मुक्त; NPCI का बड़ा फैसला
2026-09-22
-
1 लाख इंजीनियर, 300+ चिप डिजाइन: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को रफ्तार
2026-09-22
-
FY27 में 7.3% रहेगी GDP ग्रोथ! महंगाई से RBI की बढ़ेगी टेंशन
2026-09-22
-
सोना सीमित दायरे में, चांदी 2.40 लाख से नीचे; डॉलर का दबाव
2026-09-22
-
वैश्विक संकेतों से बाजार गुलजार, रियल्टी-डिफेंस शेयरों में खरीदारी
2026-09-22