ED Action in Jharkhand: कोयला घोटाले की जांच में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाया है। झारखंड के धनबाद सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर की गई, जिनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह के आवास और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापे की शुरुआत हुई। देव बिला क्षेत्र समेत कुल 16 ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी। सूत्रों के अनुसार, यह जांच उन नेटवर्क्स पर केंद्रित है जो वर्षों से अवैध कोयला खनन और चोरी के जरिए बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान पहुंचाते रहे हैं। अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल से जुड़े मामलों में करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन और कोयले की तस्करी के आरोप लगाए गए हैं। इन मामलों में सरकारी खजाने को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचने का अनुमान है।
इसी के साथ पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में भी ईडी ने 24 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गैर-कानूनी कोयला माइनिंग, परिवहन और स्टोरेज से जुड़े मामलों की जांच के तहत हुई। जांच टीमों ने नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल सहित कई अन्य संदिग्धों से जुड़े परिसरों में तलाशी ली। ईडी का यह अभियान झारखंड और बंगाल में कोयला माफियाओं के नेटवर्क पर एक समन्वित और बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध कोयला कारोबार में शामिल पूरे नेटवर्क का खुलासा करना है, ताकि वर्षों से चल रहे इस संगठित अपराध को खत्म किया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, अभी जांच जारी है और कई इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज, बैंक विवरण और कोयला कारोबार से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ईडी इस मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे कर सकती है, साथ ही जिम्मेदार लोगों पर बड़ी कार्रवाई होने की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड