Chhath Puja 2025: हर साल देशभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाए जाने वाले छठ पर्व के व्यापारिक आंकड़े जारी किए गए हैं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार छठ पूजा से संबंधित कुल व्यापार 50,000 करोड़ रुपए से अधिक का हुआ। देश भर में लगभग 10 करोड़ लोग इस पूजा में शामिल हुए, जिनमें से सबसे बड़ा योगदान बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों का था।
कैट के अनुसार, छठ पर्व से संबंधित व्यापार में दिल्ली का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय था, जहां लगभग 8,000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। इसके अलावा, बिहार में 15,000 करोड़ और झारखंड में 5,000 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। खासतौर से, छठ पूजा के प्रमुख केंद्र बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोग जुटे, जिससे यहां की बाजारों में भारी भीड़ और सामान की मांग देखने को मिली।

कैट के सेक्रेटरी जनरल प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि इस साल "स्वदेशी छठ" अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी के लिए अपील को जबरदस्त समर्थन मिला। इस पहल ने पारंपरिक कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा दिया, जिससे लोकल हैंडीक्राफ्ट और देसी प्रोडक्ट्स की बिक्री में इज़ाफा हुआ। छठ पूजा के दौरान बिकने वाले प्रमुख उत्पादों में केले, गन्ना, नारियल, मौसमी फल, चावल, अनाज, ठेकुआ, खीर, लड्डू और गुड़ जैसी चीजें शामिल थीं।
पूजा के सामान के अलावा, घाट निर्माण, लाइटिंग, नाव सेवा, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था जैसे सेवाओं से भी व्यापार हुआ। दिल्ली सरकार ने 1,500 घाट बनाए और पूजा सामग्री, अस्थायी ढांचे, साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए। इसके परिणामस्वरूप, इस बार छठ पूजा के दौरान एक बड़ी आर्थिक गतिविधि हुई, जो पहले से कहीं अधिक व्यापक स्तर पर फैल चुकी है। अब यह त्योहार केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मेट्रो शहरों और उभरते राज्यों में भी अपनी पहचान बना चुका है।
प्रवासी समुदायों ने भी इस बार छठ पूजा को उत्साहपूर्वक मनाया, जिससे स्थानीय बाजारों में मजबूत मांग पैदा हुई। खासकर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में इस त्योहार से जुड़े व्यापार में तेजी देखी गई, जिससे इस बार का व्यापार पहले से कहीं अधिक बढ़ा।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा