Anil Ambani: जाने-माने बिजनेसमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ED के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) 17,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों की तलाशी ले रही है। शनिवार सुबह 7 बजे से ही CBI के 7 से 8 अधिकारी अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी कर रहे है। इससे पहले, ED ने अनिल अंबानी से पूछताछ की थी।
मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई अधिकारी सुबह करीब 7 से 8 बजे कफ परेड सीविंड स्थित उनके आवास पर पहुंचे और तब से तलाशी जारी है। अनिल अंबानी और उनका परिवार आवास पर मौजूद है। CBI की इस कार्रवाई के बाद कहा जा रहा है कि उद्योगपति की मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जांच में अनिल अंबानी के घर और अन्य ठिकानों पर बैंक लोन मामले से जुड़े दस्तावेजों की तलाश की जा रही है। सीबीआई यस बैंक और अनिल अंबानी की कंपनियों के बीच पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की तलाश कर रही है।
बता दें कि इससे पहले, ED ने अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने कथित ₹17,000 करोड़ के लोन धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच के सिलसिले में रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले भी ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं पर छापेमारी की थी।
ईडी ने रिलायंस समूह से जुड़ी 50 व्यावसायिक संस्थाओं और 25 व्यक्तियों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी मुंबई में कम से कम 35 जगहों पर की गई थी, जो 24 जुलाई को हुई थी। ईडी सूत्रों के अनुसार, अनिल अंबानी की कंपनियों को ऋण दिए जाने से ठीक पहले, यस बैंक के प्रमोटरों को उनके कारोबार में भारी मात्रा में धन प्राप्त हुआ था। इस रिश्वत और दोनों के बीच संबंधों को लेकर जांच चल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान