नई दिल्लीः वैश्विक बाजार में मंगलवार को मिले-जुले संकेत भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सतर्कता का संदेश दे रहे हैं। जहां एक ओर अमेरिकी बाजारों में बीते सत्र के दौरान गिरावट देखने को मिली, वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज मामूली बढ़त दर्ज की गई है। यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे वैश्विक निवेश भावना असमंजस की स्थिति में है।
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को दबाव में रहे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 200 अंकों की गिरावट आई और यह 44,005.15 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.25 प्रतिशत फिसलकर 6,373.45 पर बंद हुआ, जबकि टेक-हैवी नैस्डेक 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,385.40 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज हल्की रिकवरी देखने को मिल रही है और यह 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 44,049.20 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
यूरोपीय बाजारों की बात करें तो वहां भी कोई स्पष्ट दिशा देखने को नहीं मिली। लंदन का FTSE इंडेक्स 0.37 प्रतिशत चढ़कर 9,129.71 पर बंद हुआ, जबकि फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.58 प्रतिशत लुढ़ककर 7,698.52 पर पहुंचा। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.34 प्रतिशत टूटकर 24,081.34 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। कुल 9 प्रमुख बाजारों में से 6 में तेजी और 2 में गिरावट रही, जबकि थाईलैंड का बाजार अवकाश के चलते बंद रहा। जापान का निक्केई इंडेक्स आज सबसे अधिक उछला और यह 2.74 प्रतिशत की छलांग लगाकर 42,966 अंक पर पहुंच गया। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,216.01 पर पहुंचा, जबकि शंघाई कंपोजिट और ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.39 प्रतिशत गिरकर 4,216.27 पर आ गया है, और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी 0.14 प्रतिशत गिरावट के साथ 24,871 पर कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान