लखनऊः सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों से तेजी का रुख बरकरार है। बुलियन मार्केट में गुरुवार को सोने की कीमतें 840 रुपये से लेकर 920 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गईं। इसी तरह चांदी के भाव में भी 300 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,330 रुपये से लेकर 99,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। यहां 24 कैरेट सोना गुरुवार को 99,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,330 रुपये दर्ज की गई है। यहां 22 कैरेट सोने का भाव 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसी प्रकार अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 99,380 रुपये दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना 99,330 रुपये और कोलकाता में 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
उत्तर प्रदेश की राजधान लखनऊ के सर्राफा बाजारों में भी सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यहां गुरुवार को 24 कैरेट सोना 99,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,380 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 99,480 रुपये में बिक रहा है। इसी प्रकार देश के अन्य प्रमुख बाजरों कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी सोने के भाव में तेजी देखी गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में गुरुवार को 24 कैरेट सोना 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट सोना 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mudra Yojana के 11 साल: बिना गारंटी के Loan ने बदली लाखों जिंदगियां, ‘जॉब सीकर’ से बने ‘जॉब क्रिएटर’
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत