नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ है। सोने के भाव सोमवार को 500 से 540 रुपये तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में 100 रुपये की सांकेतिक कमजोरी आई है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,250 रुपये से लेकर 98,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 90,100 रुपये से लेकर 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट के चलते आज दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोना 98,440 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 98,290 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव 98,340 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसी प्रकार चेन्नई में सोमवार को 24 कैरेट सोना 98,290 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,290 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,100 रुपये में है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट सोना 98,440 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 98,340 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 98,440 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 98,290 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,100 रुपये प्रति 10 ग्राम में कोराबार करता नजर आ रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड