नई दिल्लीः देश में सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। घरेलू सर्राफा बाजारा में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने और चांदी की कीमों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज सोने के भाव में 350 से लेकर 380 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई, जबकि चांदी एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये से लेकर 95,660 रुपये और 22 कैरेट सोना 87,750 रुपये से लेकर 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सर्राफा बाजार के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 95,660 रुपये और मुंबई में 95,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 95,560 रुपये है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 95,510 रुपये, कोलकाता में 95,510 रुपये और लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये में बिक रहा है। लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 95,560 रुपये तथा जयपुर में 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोमवार को सोना महंगा हुआ है। यहां बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोना 87,550 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड