नई दिल्लीः देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। वैश्विक दबाव और निवेशकों की सतर्कता के चलते आज सोना 550 से 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह, चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी कीमत में 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी आई है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,00,300 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चांदी की बात करें तो आज यह 1,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है, जो बीते दिनों की तुलना में काफी सस्ती मानी जा रही है। देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,00,150 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,00,200 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,850 रुपये पर बिक रहा है।
चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, पटना और जयपुर जैसे शहरों में भी भावों में गिरावट दिखी। इन सभी शहरों में 24 कैरेट सोना 1,00,150 से लेकर 1,00,300 रुपये तक और 22 कैरेट सोना 91,800 से लेकर 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानियों — बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर — में भी सोने के दाम में नरमी रही। यहां 24 कैरेट सोना 1,00,150 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों की अनिश्चितता और वैश्विक मांग में ठहराव की वजह से कीमती धातुओं में यह गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही घरेलू निवेशक भी खरीदारी में फिलहाल रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे मांग कमजोर बनी हुई है। इस गिरावट को लेकर निवेशकों में चिंता जरूर है, लेकिन कुछ विशेषज्ञ इसे सोने और चांदी में निवेश का सुनहरा मौका भी मान रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा