नई दिल्लीः भारत के घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। आज सोने की कीमतों में एक बार फिर से उछाल दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना आज 440 से 480 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। वहीं चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, जयपुर और अन्य प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोना 1,03,040 रुपये से लेकर 1,03,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमतें भी 94,450 रुपये से 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज की गई हैं। दूसरी ओर, चांदी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। सप्ताहिक विश्लेषण के अनुसार, इस सप्ताह सोने में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कुल 1,690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। 22 कैरेट सोना भी इस अवधि में 1,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। यही नहीं, चांदी की कीमतों में भी पूरे सप्ताह के दौरान लगभग 4,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग एक समान बनी हुई हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,03,040 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में यह आंकड़ा थोड़ा ऊपर जाकर 1,03,190 रुपये तक पहुंच गया है। कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों की राजधानियों — बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर — में भी आज सोने के दाम बढ़े हैं। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,03,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 94,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग में बढ़ोतरी, डॉलर की मजबूती और निवेशकों के झुकाव के चलते सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, लेकिन चांदी की कीमतें थोड़ी स्थिर रह सकती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा