नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कई दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार का दिन सोना-चांदी के कारोबारियों के लिए अच्छा साबित हो रहा है। आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। सर्राफा बाजार में सोना 1200-1270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,910- 99,060 रुपये प्रति 10 ग्राम में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 90,700- 90,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है, जिसकी वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में बिक रही है।
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोना का भाव मंगलवार को 99,060 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,850 रुपये है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 98,910 रुपये में बिक रहा है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 98,960 रुपये दर्ज की गई है। इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 98,910 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 98,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 90,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 99,060 में बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,960 रुपये तथा जयपुर में 24 कैरेट सोना 99,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। यही स्थिति कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार की भी है। यहां बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना मंगलवार को 98,910 रुपये 22 कैरेट सोना 90,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत में कारोबार कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
महंगा हुआ हवाई सफर: Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, यात्रियों की जेब पर असर
Wst Asia Cisis के बीच कीमती धातुओं की चमक फीकी: Gold-Silver में गिरावट, निवेशकों में असमंजस
प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत: 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी, सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक उथल-पुथल के बीच भी दमदार रहेगी Indian Economy, 6.7% GDP Growth का अनुमान
Gold की चमक तेज, Silver ने लगाई छलांग, कीमतें रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं
HPCL का बड़ा एक्शन: Zero Tolerance Policy, एलपीजी अनियमितताओं पर 10 डिस्ट्रीब्यूटर सस्पेंड
Good Friday पर थमा बाजार: निवेशकों को मिला ब्रेक, BSE-NSE से लेकर कमोडिटी मार्केट तक सन्नाटा
गिरावट से उभरकर बाजार की शानदार वापसी: Sensex 1,800 अंक चढ़ा, IT शेयरों ने दिखाई ताकत
ई-इनकम टैक्स वेबसाइट: एआई असिस्टेंट 'कर साथी' के साथ टैक्स भरना हुआ आसान
Digital India की रफ्तार तेज: मार्च में UPI ने बनाया 22.64 अरब लेनदेन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड